फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Groom disappears before marriage, missing person registered

Azamgarh News: शादी से पहले दूल्हा गायब, गुमशुदगी दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Groom disappears before marriage, missing person registered
महराजगंज। शादी से एक दिन पहले दुल्हा लापता हो गया। मंगलवार को परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। कन्या पक्ष को सूचना दी। वहीं कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। दूल्हे के लापता होने से दोनों पक्षों ने वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को महराजगंज के अवसानपुर गांव निवासी दुर्गेश प्रजापति की बरात अतरौलिया के छितौनी गांव आनी थी। एक दिन पूर्व सोमवार को दूल्हा अचानक से गायब हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की। पता नहीं चला। इसके बाद वरपक्ष के लोगों ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वधू पक्ष के मुताबिक सोमवार को हल्दी की रस्म पूरी कर ली गई थी। इस बीच देर रात साढ़े दस बजे वर पक्ष के लोगों ने दूल्हे के गायब होने की सूचना दी। मंगलवार की सुबह कन्या पक्ष के लोग महराजगंज थाने पर पहुंचे और वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि दहेज की मांग न पूरी होने पर वर पक्ष के लोगों ने दूल्हे को शादी से पहले भगा दिया। बताया कि वर पक्ष को दहेज में चार लाख रूपये अंगूठी व चेन दिया गया है। दूल्हे के भाई तारकेश्वर ने कन्या पक्ष के आरोप को झूठ करार दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि दूल्हा पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दूल्हा के बरामद होने पर ही हकीकत सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed