फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   groom beat cameraman when he not make video with drone in azamgarh

Azamgarh: ड्रोन से नहीं बनाया वीडियो तो दूल्हे ने कैमरामैन को पीटा, दो लाख का कैमरा भी तोड़ा; तीन के खिलाफ केस

Wed, 24 Apr 2024 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

Azamgarh News: सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंच गई। उस समय बारात की रवानगी हो रही थी तो पुलिस ने बारात से लौटने के बाद दूल्हा व उसके भाई को थाने पर आने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
groom beat cameraman when he not make video with drone in azamgarh
घायल कैमरामैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह कस्बा में मंगलवार की देर शाम दूल्हा व उसके भाई ने वीडियो व फोटो ग्राफी करने आए कैमरामैन को मारपीट कर घायल करने के साथ ही उसका मोबाइल व कैमरा भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


दूल्हा व उसका भाई बिना बुकिंग के ही ड्रोन से वीडियोग्राफी के लिए कह रहे थे और कैमरा मैन से इससे इंकार कर दिया। पीड़ित कैमरा मैन ने दूल्हा व उसके भाई समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। 
विज्ञापन


बरदह बाजार निवासी जोगेंद्र यादव के यहां लड़के की शादी थी। जिसके लिए जोगेंद्र ने बरदह कस्बा निवासी कैमरामैन  मिथिलेश प्रजापति से वीडियो व फोटोग्राफी की बुकिंग 15500 रुपये में किया। इसमें ड्रोन से रिकार्डिंग की कोई बात नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तय समय पर मिथिलेश जोगेंद्र के घर अपना कैमरा लेकर पहुंच गया और वीडियो व फोटोग्राफी करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूल्हा अंकित यादव ने उससे ड्रोन से वीडियोग्राफी करने को कहा। इस पर मिथिलेश ने कहा कि ड्रोन की बुकिंग नहीं हुई है। 


इस पर दूल्हा व उसका भाई भड़क उठे और मिथिलेश के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दूल्हा अपने भाई के साथ मिल कर कैमरामैन पर टूट पड़े और उसे मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने के साथ ही उसका कैमरा व मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया।

घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बताया कि 15500 रुपये में वीडियो व फोटोग्राफी की बुकिंग हुई थी। ड्रोन से रिकार्डिंग का कोई बात नहीं हुआ था। इसके बाद भी दूल्हा व उसके भाई ने उसके साथ मारपीट किया और उसका कैमरा व मोबाइल पटक कर तोड़ डाला। जिससे उसका 2.35 लाख का नुकसान हुआ है। 

एसआई कमलनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed