फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Greenery will be scattered in the district, 42 lakh saplings will be planted today

Azamgarh: जनपद में बिखरेगी हरियाली, आज लगाए जाएंगे 42 लाख पौधे, अकेले वन विभाग लगाएगा करीब 20 लाख पौधे

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
सार

पौधारोपण के एक दिन पहले ही अन्य विभाग पौधे लेने के लिए नर्सरियों पर एक साथ पहुंचे, जिससे नर्सरियों के बाहर लाइन लग गई थी। देर शाम तक पौधा उठान जारी रहा।

विज्ञापन
Greenery will be scattered in the district, 42 lakh saplings will be planted today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन से जिले में 59 लाख 48 हजार 252 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग एवं अन्य विभागों ने पौधारोपण की सभी तैयारियां कर ली हैं। शासन के निर्देश पर पांच जुलाई को सरकार के सौ दिन पूरा होने पर एक ही दिन में 42 लाख 49 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अलग-अलग तिथियों में 15 अगस्त तक जिले में कुल 59 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पौधा उठान शुरू हो गया है। अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार पौधारोपण कंधरापुर में थाने के बगल में खाली पड़ी ग्रामसभा की भूमि में अभियान की शुरुआत दिन में 10 बजे करेंगे। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर पर्यावरण बचाने के लिए वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 35 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत पांच जुलाई को 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के तहत इस बार जिले में 42 लाख 49 हजार पौधे लगाए जाएंगे। विभाग के 34 नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के करीब 67 लाख पौधे तैयार किए हैं। पांच जुलाई को सभी मिलकर एक ही दिन में 42 लाख 49 हजार पौधे लगाएंगे। शेष लक्ष्य 15 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। वन विभाग की 34 पौधशालों से पौधे उठान के लिए विभाग ने अन्य विभागों व ग्राम पंचायतों को इंडेंट जारी कर दिया था।

विज्ञापन




अकेले वन विभाग लगाएगा 19 लाख 84 हजार 680 पौधे
डीएफओ जीडी मिश्र ने बताया कि जनपद में 5, 6, 7 जुलाई एवं 15 अगस्त 2022 को पौधारोपण किया जाना है। जिसमें पांच जुलाई को 25 करोड़, छह जुलाई को 2.5 करोड़, सात जुलाई को 2.5 करोड़ एवं 15 अगस्त को पांच करोड़, इस प्रकार कुल 35 करोड़ पौधारोपण किया जाना है। जनपद के लिए 5948252 पौधों का लक्ष्य आवंटित है, जिसमें वन विभाग के लिए 1984680 एवं अन्य संबंधित विभागों के लिए 3963572 वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य आवंटित है। पौधारोपण अभियान में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। वह पौधारोपण अभियान के लिए जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन



अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे
अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों की मांग बढ़ गई है। शासन ने भी प्रत्येक विद्यालय परिसर में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, गुलर आदि लगाने को कहा है। विभाग इसकी तैयारी में लगा है। कोरोना संक्रमण ने जीवन में काफी सारे बदलाव किए हैं। एक बार फिर लोगों प्रकृति की ओर लौट रहे हैं। लोग अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगा रहे हैं। शासन ने भी वन विभाग को अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले में डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे हो जाएंगे। उसी दिन वृहद पौधारोपण किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। इसके लिए शासन से निर्देश आ गया है। एक दिन में 42 लाख 49 हजार पौधे लगाने की तैयारी है। संबंधित स्थलों पर पौधे को भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed