{"_id":"63f74af96ca31c2163096c17","slug":"grandfather-sold-land-grandson-was-beaten-fiercely-after-asked-reason-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: दादा ने बेची जमीन, पोते ने पूछा कारण तो हुई जमकर पिटाई, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: दादा ने बेची जमीन, पोते ने पूछा कारण तो हुई जमकर पिटाई, थाने पहुंचा मामला
Thu, 23 Feb 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:46 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पैतृक जमीन बेच दिया। पोते ने जमीन बेचने के बाबत पूछ लिया तो पड़ोसी और रिश्तेदारों उसकी जम कर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
पिटाई में घायल पोता सोनू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पैतृक जमीन बेच दिया। पोते ने जमीन बेचने के बाबत पूछ लिया तो पड़ोसी और रिश्तेदारों उसकी जम कर पिटाई कर दी। बीच बचाव में आइ मां और बहन पर भी हमला हुआ। मामला थाने पहुंचा और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के ठाकुर विश्वकर्मा ने 21 फरवरी को अपनी चार बिस्वा जमीन छह लाख रुपये में बेच दी। इसकी जानकारी जब उसके पोते सोनू पुत्र राधेश्याम को हुई तो वह गुरुवार सुबह अपने दादा से इस बाबत पूछताछ करने लगा। उसने दादा से कहा कि जमीन क्यों बेच दिए। हम लोग कहां रहेंगे, क्या खाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पड़ोसी और रिश्तेदारों ने मिल कर सोनू की जम कर पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आई सोनू की मां शकुंतला और बहन कंचन को भी हमलावरों ने मारापीटा। सोनू का सिर मारपीट में फट गया। घटना के बाद सोनू थाने पहुंचा और पुलिस के तहरीर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बाबत पूछे जाने पर एसओ रौनापार कौशल कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।