फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Sabha removed from the land

ग्रामसभा की जमीन से हटा कब्जा

Mon, 12 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha removed from the land
ग्रामसभा की जमीन से हटा कब्जा
लालगंज तहसील क्षेत्र के छत्तरपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवाया। जेसीबी मशीन से पक्के मकान को ढहाया गया। छत्तरपुर गांव निवासी एकराम पुत्र अबुल फतह, शाहिना पत्नी एकराम, अंसार पुत्र आशिक अली, नासिरा पत्नी आशिक अली, नरमा बेवा पत्नी शिवपूजन, दिनेश पुत्र राजदेव, पूनम पत्नी दिनेश ने गांव के बाहर गोड़हरा त्रिवेणी मार्ग पर स्थित ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन


वहां पक्का मकान बना लिया गया था। असवनियां गांव निवासी दीपचंद पुत्र दुक्खी ने कब्जे के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। अदालत ने डीएम को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम लालगंज को कब्जा हटाने का निर्देश दिया लेकिन कब्जे को नहीं हटाया गया। तब दीपचंद ने कमिश्नर से इसकी शिकायत की। मंडलायुक्त ने तहसीलदार लालगंज को कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसडीएम लालगंज जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार रामदयाल, एसओ बरदह सुरेश चंद ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जेसीबी से कब्जे को हटाया। एसडीएम लालगंज का कहना है कि यह सभी लोग ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिए थे। जिसे कोर्ट ने हटवाने का आदेश दिया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर आज कब्जे को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed