फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Pradhan arrested in firing based on viral video

हर्ष फायरिंग करने वाला प्रधान गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan arrested in firing based on viral video
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बलेलपुर गांव में बीते छह माह पूर्व आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले ग्राम प्रधान का वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को पुलिस उसके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि आवश्यकता हुई तो धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी भोजू यादव मेंहनगर थाने केे बलेलपुर गांव का निवासी है। वह वर्तमान समय में गांव का प्रधान है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा के मुताबिक भोजू राम के गांव के रहने वाले गिरधारी यादव के बेटी की शादी मई माह में आयोजित थी। शादी समारोह में ग्राम प्रधान भोजू यादव भी शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भोजू यादव अपने अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी। साथ ही एक बंदूक से भी गोलियां चलाई थी। बाद में भोजू यादव का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो शुक्रवार को मेंहनगर थाने के दरोगा ओपी श्रीवास्तव के हाथ लग गई। वीडियो के आधार पर दरोगा ने थाने में प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दी। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। यह भी पता लगाया जा रहा कि जिस बंदूक से भोजू ने फायर किया। वह किसकी है। पता चलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में जांच के बाद और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed