{"_id":"67cf2d0605dadc3bd2034af7","slug":"governor-will-come-today-district-divided-into-four-zones-and-15-sectors-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128602-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज आएंगी राज्यपाल, चार जोन, 15 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज आएंगी राज्यपाल, चार जोन, 15 सेक्टर में बंटा जिला
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मंगलवार को जिले में आगमन हो रहा है। इस दौरान वह तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राज्यपाल के आगमन के लिए जनपद को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को पूरे दिन कार्यक्रम स्थलों के इर्द गिर्द साफ-सफाई कराने का कार्य जोरों से चलता रहा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार की सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से वह सीधे हरिऔध कला केंद्र जाएंगी। जहां वह आंगनबाड़ी कार्यकताओं को किट और टीबी के मरीजों को पोषण पोटली देंगी।
इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ केंद्रीय व स्टेट योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद वह महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। साथ ही महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संकायाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। यहीं से वह हेलीकॉप्टर से वाराणसी रवाना होंगी। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार को तेजी से तैयारियों अंतिम रूप दिया गया। कलेक्ट्रेट के इर्द गिर्द सफाई कर्मियों को लगाकर व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई।
विज्ञापन
वहीं कलेक्ट्रेट परिसर की खराब हो चुकी लाइटों को बदलने का कार्य चलता रहा। राज्यपाल का मुख्य कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र में होना है। इसे देखते हुए उसकी साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराई गई।