{"_id":"601c35f18ebc3e4c810c0fcc","slug":"governor-anandi-ben-may-visit-the-district-on-16-17-azamgarh-news-vns572855939","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 व 17 फरवरी को जिले में आ सकती हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 व 17 फरवरी को जिले में आ सकती हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जिले में 16-17 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे पांच योजनाओं के लाभार्थियों और अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। इन योजनाओं के प्रगति का आकलन करने के लिए 16 और 17 फरवरी को राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अधिकारियों की मानें तो राज्यपाल का आगमन 17 फरवरी को होना है लेकिन हो सकता है कि वे 16 फरवरी को ही आ जाएं। वे ओडीओपी योजना के लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय महिलाओं, 11 कृषि उत्पादकता समूहों, क्षय रोग नियंत्रण और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों और अधिकारियों साथ बैठक कर सकती हैं। राज्यपाल लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में जानकारी ले सकती हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों से योजनाओं के संबंध में जानकारी एकत्र करा ली गई है।
हालांकि राज्यपाल के कार्यक्रम का प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन यह तय है कि वे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन परिसर में उतरेंगी। यहां से सर्किट हाउस जाएंगी। यहां विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान जिन पांच विभागों की बैठक होनी है, उन विभागों की ओर से सर्किट हाउस परिसर में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्यपाल प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकती हैं।
विज्ञापन
0
राज्यपाल 16 और 17 फरवरी को जनपद में आएंगी। वे सर्किट हाउस में पांच विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इन विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। -आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।