फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government cornered on issues of reservation, inflation, and education at the PDA Panchayat

Azamgarh News: पीडीए पंचायत में आरक्षण, महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government cornered on issues of reservation, inflation, and education at the PDA Panchayat
वासेपुर डढ़वा गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए पंचायत में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सरकार पर आरक्षण की अनदेखी, महंगाई बढ़ाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
विज्ञापन

चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सरकारी नीतियों से युवाओं के भविष्य और वंचित वर्गों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभिन्न भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मुद्दे पर हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए उन्होंने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सपा की प्राथमिकता बंद परिषदीय विद्यालयों को दोबारा खुलवाना और शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी। साथ ही बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुजुर्गों व महिलाओं के सम्मानजनक जीवन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed