{"_id":"673244f9f14b79277f0a51d8","slug":"goods-on-the-road-shoplifting-on-the-footpath-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123110-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क पर सामान, फुटपाथ पर कर रहे दुकानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क पर सामान, फुटपाथ पर कर रहे दुकानदारी
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ क्षेत्र की सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गईं हैं। कहीं पटरियों पर दुकानें सज रहीं हैं तो कहीं ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही शहर आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार सड़कों पर सामान रख कर दुकानदारी कर रहे हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद शहर में अतिक्रमण का जाल बढ़ता ही जा रहा है। अतिक्रमण इस कदर बढ़ रहा है कि अब दुकानदारों ने सड़क किनारे बनी नाली पर भी अतिक्रमण कर लिया है। दुकानदारों ने नाली पर पक्का निर्माण भी करा लिया है। इतना ही नहीं, सड़क के कुछ हिस्से को दुकानदार वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। अतिक्रमण के बढ़ते दायरे के बावजूद जिला प्रशासन केवल दावे कर रहा है। इस कारण आए दिन शहर में जाम लग रहा है। सड़कों पर अतिक्रमण का दृश्य बड़ादेव, मातबरगंज, आसिफगंज व बदरका रोड पर अधिक है। नगर परिषद द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।
अवैध पार्किंग से भी समस्या
आजमगढ़। शहर की शायद ही कोई सड़क होगी, जहां अवैध रूप से वाहन खड़े न होते हों। बड़े-बड़े संस्थानों ने भी वाहनों को खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान और माॅल के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मार्ग तंग हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
बिलरिया की चुंगी पर करा लिया स्थायी निर्माण
आजमगढ़। शहर के बिलरिया की चुंगी पर भी फुटपाथ पर कब्जा है। कुछ ठेला लगाकर कब्जा जमाए हुए हैं तो कुछ लोगों ने स्थायी रूप से निर्माण करा लिया है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है।
रोडवेज मार्ग पर भी अतिक्रमण
आजमगढ़। रोडवेज मार्ग पर घंटा घर चौराहे से बवाली मोड़ तक फुटपाथ पर कब्जा है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर अपनी दुकानें सजा रखी हैं। कहीं चाट-फुलकी बन रही तो कहीं गाड़ी की सर्विसिंग की जा रही है। ऐसे में पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। जाम भी लगता है।