फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ghoos lete pakada gaya kaanoonago hua nilambit

घूस लेते पकड़ा गया कानूनगो हुआ निलंबित

Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ghoos lete pakada gaya kaanoonago hua nilambit
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील परिसर में मंगलवार को घूस लेते पकड़े गए कानूनगो को एसडीएम बूढ़नपुर की संस्तुति पर डीएम राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया। कानूनगो को घूस लेते हुए गोरखपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार यादव की भूमि का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जमीन की पैमाइश के लिए उसने आवेदन किया था। पैमाइश के नाम पर कानूनगो सुभाष सिंह निवासी जमीन हरखोरी थाना कोतवाली जीयनपुर ने देवेंद्र से 10 हजार रुपये की मांग की। इस पर देवेंद्र ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से इसकी शिकायत की थी। मंगलवार को टीम ने उसे 10 हजार रुपये घूस लेते हुए धरदबोचा। थाने में मंगलवार की देर रात कानूनगं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार की सुबह कप्तानगंज थाना पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed