फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra river is 24 cm below the danger point in Dighia, erosion is increasing

Azamgarh News: डिघिया में खतरा बिंदु से 24 सेमी नीचे घाघरा, कटान हो रही तेज

Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ghagra river is 24 cm below the danger point in Dighia, erosion is increasing
सहबदिया गांव में हो रही कटान - फोटो : samvad
घाघरा नदी का जलस्तर पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा मंडरा रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण कृषि योग्य भूमि तेजी से कट रही है, और ग्रामीणों को आवागमन और पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदरहुआं नाले पर सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 70.76 मीटर था, जो मंगलवार को 11 सेमी बढ़कर 70.87 मीटर हो गया। न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरे का निशान 71.68 मीटर, और अधिकतम 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर जलस्तर 70.04 मीटर से 12 सेमी बढ़कर 70.16 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान (70.40 मीटर) से मात्र 24 सेमी नीचे है। न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन

घाघरा में 3,26,901 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसमें शारदा बैराज से 1,53,584 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 1,55,103 क्यूसेक, और सरयू बैराज से 18,214 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से सहबदिया और देवारा खास राजा गांव में कटान तेज हो गई है। सहबदिया गांव के पूरब परियोजना के आगे खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुला गढ़वल बांध से जुड़े तीन गांवों बांका, मानिकपुर और शाहडीह के संपर्क मार्ग पर घाघरा नदी का पानी चढ़ना शुरू हो गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो इन गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल राहत सामग्री, नाव, और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए।

साथ ही, कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि और अधिक कृषि भूमि नष्ट होने से बच सके। वहीं, जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकियां और 14 आश्रय स्थल स्थापित किए हैं, लेकिन अभी तक बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं हुई हैं। ग्रामीणों को नाव और पशुओं के लिए चारे की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता शिवकुमार ने बताया कि महुला गढ़वल बांध पूरी तरह सुरक्षित है और बांध की देखरेख के लिए अवर अभियंता व सहायक अभियंता तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed