फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra's water level increased by 26 cm in 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे में 26 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Sat, 15 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra's water level increased by 26 cm in 24 hours
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे घटाव और बढ़ाव के कारण लोग परेशान हैं। विगत 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में 26 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। नदी कभी घट रही है तो कभी बढ़ रही है। दोनों तरह से ही यह ग्रामीणों को दहलाने का कार्य कर रही है। जब नदी घट रही है तो वह उनकी कृषि योग्य भूमि को काट रही है। वहीं जब यह बढ़ रही है तो लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। घाघरा नदी कर जलस्तर बदरहुंआ नाले पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे 69. 52 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 26 सेंटीमीटर बढ़ कर 69.78 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटीय गांवों के ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed