{"_id":"2bdcd35da37c69b65596093131830f04","slug":"ghaghara-crossed-the-danger-point-in-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को खतरा बिंदू को पार कर गई घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को खतरा बिंदू को पार कर गई घाघरा
संवाददाता
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। जनपद के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी सोमवार की शाम डिघिया नाले पर खतरा बिंदू को पार कर गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। वहीं, ग्रामीणों को अब आवागमन के लिए नाव की आवश्यकता महसूस हो रही है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा एक बार फिर तबाही मचाने को तैयार है। विगत कई दिनों से बढ़ रहा नदी का जलस्तर सोमवार की शाम डिघिया नाले के खतरा बिंदू को पार कर गया। सोमवार की शाम को चार बजे जब नदी का गेज मापा गया तो वह बदरहुआं नाले पर नदी के जलस्तर में 43 सेमी और डिघिया नाले पर 53 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जो जलस्तर 70.83 मीटर था वह सोमवार को 71.26 मीटर मापा गया। वहीं डिघिया नाले पर रविवार को जलस्तर 69.87 मीटर मापा गया। वह सोमवार की शाम को चार बजे 70.40 मीटर मापा गया। वहीं नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के सोनौरा, मानिकपुर, शाहडीह, बांका, बूढ़नपट्टी आदि गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के खरैलिया ढाला, मसुरियापुर ढालआ और मानिकपुर ढाला सेघ नाव चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। नदी के जलस्तर में बढ़ाव के चलते ग्रामीण काफी परेशान है।