फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gatka party astonishing performance

गतका पार्टी का हैरतअंगेज प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gatka party astonishing performance
गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन
विज्ञापन
दिवसीय सालाना जोड़ मेले के दूसरे दिन शनिवार को आगरा से आई गतका पार्टी ने शस्त्रों के हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहब के समक्ष शीश नवाया जबकि संगत सबद कीर्तन से निहाल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड पाठ से हुआ। इसके बाद गुुरुद्वारे से निशान साहेब को लेकर श्रद्धालुअ गुरुनानक घाट पहुंचे। आगरा से गतका पार्टी के साथ आए बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में गतका पार्टी ने शस्त्र कला का प्रदर्शन आनंद बाग स्थित निशान साहेब के दर्शन के बाद शुरू किया। इसके बाद नई सड़क, ग्रामीण बैँक, चौक पर जगह-जगह हैरतअंगेज प्रदर्शन होते रहे। जिसमें आग का गोला, तखाल से केला काटना, चरखी तलवारबाजी, लाठी भांजना, सिर पर नारियल तोड़ना आदि शामिल रहा। जिसे देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष पुलिस के साथ चल रहे थे। पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं नगरवासियों द्वारा कलाकारों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह  के साथ ही काफी संख्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed