फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garbage being thrown on the shore, expired medicines being burnt

बंधा किनारे फेंका जा रहा कूड़ा, जलायी जा रही एक्सपायरी दवाएं

Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Garbage being thrown on the shore, expired medicines being burnt
आजमगढ़। शहर कोतवाली के सामने बाईपास बंधे के किनारे मेडिकल वेस्ट (एक्सपायरी दवाएं) दवाओं में आग लगाकर निस्तारण किया जा रहा। बंधा किनारे कूड़ा फेंक कर आग लगाने की जानकारी पर ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंचे। आग बुझवाने के साथ ही दवा व कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई के लिए कहा। इधर-उधर कूड़े का निस्तारण करने में न तो नगर पालिका सुधर रही है न ही जनता। इसका परिणाम है कि शहर कोतवाली के सामने स्थित बंधे के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा। बंधा किनारे स्थित राम जानकी मंदिर व बड़ा गणेश मंदिर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। मंगलवार को इन स्थानों पर भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं फेंकी हुई दिखीं, निस्तारण के लिए इनमें आग लगा दी गई। उठ रहे धुएं व दुर्गंध से मार्ग पर गुजरना मुश्किल हो गया। ईओ नगर पालिका को जब इसकी सूचना दी गई तो वे मौके पर पहुंचे। आग को बुझवाने के साथ ही एक्सपायरी दवा फेंक कर आग लगाने वालों का चिह्नित करने की कवायद में नपा प्रशासन जुआ है। किसी मेडिकल होम संचालक ने बंधा किनारे दवाएं फेंक कर उसमें आग लगवा दी। दवा फेंक कर आग लगाने वालों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। चिह्नित होते ही ऐसे लोगों पर जुर्माना आदि लगाने की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed