फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster imposed on former MP and his son, property will be seized

पूर्व सांसद व उनके पुत्र पर लगा गैंगेस्टर, प्रापर्टी होगी सीज

Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gangster imposed on former MP and his son, property will be seized
आजमगढ़। पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र समेत तीन लोगों पर दीदारगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति सीज करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद उमाकांत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पुत्र रविकांत यादव पर छह फरवरी को एसओजी टीम के वाहन में धक्का मारने और फायरिंग का आरोप लगा। तब पुलिस उनको कुछ समर्थकों के साथ पकड़कर थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उनके पास से दो लाइसेंसी असलहे व एक चार पहिया वाहन की बरामदगी दिखाई गई थी। इसके बाद से पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र पुलिस के निशाने पर हैं। पूर्व सांसद और उनका पुत्र जेल में हैं। पुलिस ने गुपचुप तरीके से दीदारगंज थाने में गैंगेस्टर के तहत 25 फरवरी को मुकदमा दर्ज लिया। इसमें पूर्व सांसद उमाकांत यादव, पूर्व सांसद के पुत्र रविकांत यादव के अलावा जौनपुर के विकास अग्रहरि शामिल हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद महकमा तहत प्रापर्टी सीज करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी देने से लगातार बतचे रहे हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा 25 फरवरी को दर्ज हुआ लेकिन वे सरायमीर या किसी और थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बातें करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद उमाकांत यादव, उनके पुत्र रविकांत और विकास अग्रहरी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। इन शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।-सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed