{"_id":"6a7e1611e7dee9b717099229","slug":"gangster-accuseds-property-worth-rs-40-lakh-attached-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155358-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गैंगस्टर के आरोपी की 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गैंगस्टर के आरोपी की 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी राजकुमार गौड़ द्वारा अपराध से अर्जित करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा कुर्क की गई। गौड़ पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का आरोप है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव में 340.2 वर्ग मीटर भूमि को प्रशासनिक कब्जे में लिया गया। राजकुमार गौड़ एक आपराधिक गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह गैंगलीडर, गैंगस्टर और भूमाफिया के रूप में जाना जाता है।
गैंग के सदस्य पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे। इसके बाद वे सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और अवैध शस्त्रों से संबंधित वारदातें करते थे। विवेचना में सामने आया कि गौड़ ने यह भूमि आपराधिक गतिविधियों से कमाए अवैध धन से खरीदी थी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने इस भूमि का मूल्यांकन करीब 40 लाख रुपये किया है। गौड़ वर्ष 2020 से अवैध धन के बल पर अपना साम्राज्य फैला रहा था। संपत्ति खरीदने के लिए उसके पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं मिला।
राजकुमार गौड़ पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत है। कुर्की के दौरान आरोपी भी घर पर मौजूद था।