फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four vicious criminals banned under Gangster Act

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किए गए चार शातिर अपराधी

Mon, 15 Jan 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four vicious criminals banned under Gangster Act
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चार शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। उक्त चारों अभियुक्त संगठित गैंग बनाकर गोवंश की तस्करी करते थे। यह गैंग जिले स्तर पर अपराध करता है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर निवासी अजय पथरकट उर्फ अजय शिल्पकार इस गैंग का मुखिया है। इस गैंग के सदस्यों के रूप में रवि कुमार निवासी खुरासो थाना कोतवाली फूलपुर, आसिफ अली उर्फ आसिफ कंकाली निवासी हसनाडीह सोफीगढ़ थाना अहरौला व अक्षयलाल यादव उर्फ अच्छेलाल निवासी डुमरी मठिया थाना लार जिला देवरिया चिह्नित हुए हैं। इन अपराधियों द्वारा गोवंश तस्करी की जाती है। पूरे जिले में इस गैंग की सक्रियता है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा अनुमोदित करने पर उक्त शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed