फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four sub stations being built for gas supply

Azamgarh News: गैस आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे चार सब स्टेशन

Fri, 06 Jan 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four sub stations being built for gas supply
तहसील क्षेत्र से होकर बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। यह सबसे बड़ी गैस लाइन की परियोजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में गुजरात में इसकी आधारशिला रखी गई थी। पाइपलाइन का निर्माण पूरा करने 36 महीने की डेटलाइन तय की गई है। साल 2021 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। डेटलाइन के अनुसार साल 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
विज्ञापन

कांडला पोर्ट गुजरात से गोरखपुर तक इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसकी कुल दूरी 2757 किलोमीटर है। जिसकी लागत लगभग 10000 करोड़ रुपए रखी गई है। जो कि गुजरात के कांडला पोर्ट बंदरगाह से अहमदाबाद, मध्यप्रदेश होते हुए उप्र के ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। जिसको 18 ग्रुप में विभाजित किया गया है। बनारस से आजमगढ़ तक गैस पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी आईएचबी को दी गई है। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पैट्रोलियम संयुक्त रूप से गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। जिसमें 50 प्रतिशत खर्च इंडियन ऑयल कार्पोरेशन उठाएगी। जबकि 25 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत पेट्रोलियम और 25 प्रतिशत हिस्सेदारी इंडियन पेट्रोलियम की है। गैस पाइपलाइन बिछ जाने से बड़ी सहूलियत होगी। हर 10 किमी पर सब स्टेशन बनाया जाएगा जहां से गैस की सप्लाई की जाएगी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर, कुड़वा गोड़ारी, खालिसपुर, कसड़ा आइमा, बाईपार, रामगढ़, ब्रह्मौली, अजुवा सहित दर्जनों गांवों से होकर गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ में 10 - 10 किमी की दूरी पर कुल चार सब स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें सठियांव, ब्रहमौली, अजुवा सहित चार जगह सब स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसके निर्माण की कवायद चल रही है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य समाप्त होने के बाद भूमि मालिक को उस जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य एवं पेड़ लगाने की मनाई होगी। जबकि खेती करने के लिए कोई रोक नहीं रहेगी।-हिमांशु मिश्र, इंजीनियर, कार्यदायी संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed