फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four more containment zones extended, six abolished in Azamgarh

आजमगढ़ में चार और कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए, छह हुए खत्म

Sun, 28 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Four more containment zones extended, six abolished  in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नये मरीजों के मिलने के बाद जहां चार कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। वहीं, 21 दिन से नया मरीज नहीं मिलने और सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छह कंटेनमेंट जोन को खत्म भी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि सगड़ी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के आवासीय परिसर, बिलरियागंज का मोहल्ला अयूब नगर, राजस्व ग्राम खानपुर भगतपट्टी, सदर तहसील का राजस्व ग्राम कोढ़िया बिन्दा (बयासी) में कोरोना संक्रमित मिलने पर संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अंदर व बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, विगत 21 दिनों में कोविड-19 को कोई पुष्ट रोगी चिह्नित न होने पर कई हाटस्पाट को बंद किया गया है। राजस्व ग्राम पवनीकलां मेंहनगर, मजरा उत्तर पुरवा, राजस्व ग्राम डंडवल, लालगंज, अनुसूचित बस्ती महादेव नगर अजमतगढ़, मुस्लिम बस्ती राजस्व ग्राम मकदूमपुर मार्टीनगंज, अनुसूचित बस्ती राजस्व ग्राम इटैली लालगंज और सिधारी चौराहा से हाईडिल चौराहा तक मोहल्ला सिधारी में कंटेनमेंट जोन खत्म किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed