फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested for fake entrapment by keeping a pistol in the shop

Azamgarh News: दुकान में पिस्टल रख फर्जी फंसाने के मामले में चार गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for fake entrapment by keeping a pistol in the shop
अवैध पिस्टल रखकर मुकदमें में फंसाने के दुष्प्रयास में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी एसप - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एक आरटीई कार्यकर्ता को उसकी दुकान में पिस्टल रख कर फर्जी तरीके से फंसाने का प्रयास हुआ था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान पुत्र समेत चार को गिरफ्तार किया। उक्त लोगों ने ही यह कार्य किया था जिससे समझ में आए कि आरटीआई कार्यकर्ता अपने मेडिकल स्टोर से असलहों की तस्करी भी करता है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि आरटीआई एक्टीविस्ट मनोज कुमार यादव की सूचना पर ब्लाक क्षेत्र के प्रधानों व अन्य जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे लगभग छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करायी जा रही है। जिसे लेकर ब्लाक के कुछ लोग व क्षेत्र के प्रधान उसके खिलाफ साजिश रचने लगे। इसके तहत 29 नवंबर को मनोज के दुकान पर एक बोरी में ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार, प्रधान पुत्र विवेक सिंह, सूरज विश्वकर्मा, पंकज व सुधीर वर्मा ने साजिश के तहत पिस्टल रखवा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मनोज को थाने ले आयी और दुकान से पिस्टल भी बरामद किया। विवेचना के दौरान सारी साजिश का खुलासा हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांचों अभियुक्तों में से चार विवेक सिंह, सूरज विश्वकर्मा, विवेक कुमार व सुधीर वर्मा को मुखबिर की सूचना पर निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार किया। एक फरार आरोपी पंकज उर्फ अखिलेश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पंकज उर्फ अखिलेश हिस्ट्रीशीटर है। जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी अपराध की दुनिया से की गई कमाई से बनायी गई संपत्ति को जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed