फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused including history sheeter arrested with pistol and cartridges

Azamgarh News: तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four accused including history sheeter arrested with pistol and cartridges

विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के तीन थानों की पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक फूलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उक्त कार्रवाई गंभीरपुर, मेंहनगर व बिलरियागंज थाने की पुलिस ने की। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक, गंभीरपुर थाने की पुलिस ने जरिए मुखबीर की सूचना पर विषहम मोड़ के पास से एक हिस्ट्रीशीटर व पशुतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आबिद उर्फ बोदई निवासी मुडियार थाना फूलपुर बताया। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी आबिद फूलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। साथ ही वह पशु तस्कर है। वहीं मेंहनगर थाने की पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान अक्षैबर नगर पुलिया से सचिन यादव निवासी राजापुर थाना दीदारगंज व मुन्ना यादव निवासी कोहडा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। वहीं, बिलरियागंज थाने की पुलिस ने रविवार को अलाउद्दीनपट्टी गांव के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने इस दौरान अलाऊद्दीनपट्टी निवासी वकास उर्फ अबु वकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed