{"_id":"6acbe09abbba8b4b32094154","slug":"foundation-stone-laid-for-a-modern-library-on-the-occasion-of-maharaja-agrasens-5150th-birth-anniversary-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-158695-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर हुआ आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर हुआ आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास
विज्ञापन
अग्रसेन महाराज की जयंती पर हवन पूजन करते लोग। स्रोत-आयोजक
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती मनाई गई। अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट ने इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में सर्वसमाज के हितार्थ एक आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। इसके बाद आरती की गई। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल के सानिध्य में कार्यक्रम हुए। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने भी सहयोग किया। श्री अग्रसेन पुस्तकालय में प्रबंधक रवि भूषण गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजन हुए। श्री अग्रसेन धर्मशाला में प्रबंधक डेविड अग्रवाल के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद फलाहार का प्रबंध किया गया। ट्रस्ट मंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने अग्रसेन डिग्री कॉलेज में आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में महिला एवं युवा प्रकोष्ठ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, आशीष गोयल, चंदन अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और सीताराम अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल आदि उपस्थित थे।