फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former PM Chandrashekhar's whole life was full of struggles

Azamgarh News: संघर्षों से भरा था पूर्व पीएम चंद्रशेखर का समूचा जीवन

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Former PM Chandrashekhar's whole life was full of struggles
प्रथम समाजवादी विचारक युवा तुर्क नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का समूचा जीवन संघर्षों से भरा रहा।जो आज के परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक और हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशू ने कही। वे शनिवार को ट्रस्ट परिसर में आयोजित देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 16 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद प्रधानमंत्री जैसी महत्वपूर्ण कुर्सी तक पहुंचना उनके कुशल व्यक्तित्व का परिचायक है। चंद्रशेखर का व्यक्तित्व था कि सत्ता को ठुकराकर उन्होंने संघर्षों का रास्ता चुना। इसी का परिणाम है कि लोकतंत्र जब तानाशाही की ओर चलती है तो चंद शेखर जी के संघर्षों की याद आती है।
विज्ञापन

उदयशंकर चौरसिया ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एमएलसी रिशू ने ट्रस्ट परिसर में स्थापित पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मूर्ति पर माला पहनाकर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रमुख रमेश कन्नोजिया, अरविंद सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह बल्लू ,बृजेश कांदू, लालबहादुर सिंह लालू , अनिल सिंह, रामानंद प्रजापति ,अशोक पांडेय, धमेंद्र सिंह उर्फ झब्लु सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्षा प्रियंबदा सिंह तथा संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed