फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MLA sarvesh kumar singh Seepu murder case azamgarh police kurk house of absconding accused after court oder

आजमगढ़: पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर कुर्क, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 13 Apr 2022 10:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 10:36 AM IST
सार

पूर्व विधायक सर्वेंश सिंह सीपू हत्याकांड मामले में कई आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस द्वारा कई बार दबिश दी गई लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश पर बुधवार सुबह दो आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Former MLA sarvesh kumar singh Seepu murder case azamgarh police kurk house of absconding accused after court oder
कुर्की के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों के घर बुधवार की सुबह आजमगढ़ पुलिस पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की।  पूर्व विधायक सर्वेंश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


कुंटू सिंह जेल में बंद है और उसके मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। वहीं इस मामले में कई आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। इन फरार आरोपियों में विजय यादव पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसन पट्टी व प्रधान पति रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर शामिल है। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए बहुत दबिश दी गई लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ना ही ये लोग न्यायालय में हाजिर हुए। तब न्यायालय ने इन आरोपियों के संपत्ति की कुर्की करने का आदेश जारी किया। जिसके क्रम में बुधवार सुबह पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपू हत्याकांड मामले में कुछ बिंदूओं पर बहस आज

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में मंगलवार को कुछ बिंदूओं पर होने वाली बहस टल गई। बहस अब आज होगी। मुकदमे की बहस अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 6 रामानंद की अदालत में चल रही है। सरकारी वकील संजय द्विवेदी और विनय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कुंटू के अलावा संग्राम सिंह, रिजवान, राजेंद्र यादव, शिवप्रकाश यादव, मृत्युंजय सिंह, अरविंद  कश्यप, विजय यादव, अभिषेक सिंह, दुर्गविजय सिंह, कन्हैया उर्फ गिरधारी समेत 12 लोग आरोपित थे। जिसमें कन्हैया कि मृत्यु हो चुकी है। इस सबंध में कोर्ट में मंगलवार को कुछ बिंदूओं पर बहस होनी तय थी लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण बहस नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed