फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former head was murdered over money transaction dispute

Azamgarh News: पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई थी पूर्व प्रधान की हत्या

Sun, 01 Sep 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Former head was murdered over money transaction dispute
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। यह हत्या पैसे के लेन देन में हुए विवाद के बाद सुपारी देकर कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि 26 अगस्त को कप्तानगंज के पूर्व प्रधान त्रिवेणी शुक्ला की हत्या कर फेंका हुआ शव मिला था। 25 अगस्त से ही वह लापता थे। चंद्रजीत शुक्ला द्वारा इस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस के सामने महेश सोनकर निवासी कप्तानगंज, आदित्य यादव निवासी ग्राम हसनपुर थाना कप्तानगंज व सौरभ गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार थाना कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को उपनिरीक्षक चंद्रदीप कुमार ने कादीपुर हरिकेश से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि जमीन के खरीद-फरोख्त में पैसों के विवाद को लेकर चंद्रेश यादव ने त्रिवेणी शुक्ला को मरवाने के लिए महेश सोनकर, आदित्य यादव व सौरभ गुप्ता को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। सुपारी लेने के बाद तीनों ने कप्तानगंज बाजार से त्रिवेणी शुक्ला को ऑटो में बैठा लिए तथा स्टेट बैंक कस्बा कप्तानंगज के पास ऑटो से उतार कर आदित्य यादव की मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम रौसड़ में कुश की झाड़ियों के पास ले गए। जहां पर त्रिवेणी शुक्ला को सल्फास, सिंदूर व रंग का घोल पिलाने का प्रयास किए। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर और गर्दन व सीने पर पैर से मार कर हत्या कर दी। त्रिवेणी शुक्ला की मौत के बाद उसके शव को कुश की झाड़ियों में छोड़कर भाग गए। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा व एक शीशी गोपलापुर पुलिया से बरामद की गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed