फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Food department team raided, took 50 samples

Azamgarh News: खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा, लिए 50 नमूने

Fri, 10 Nov 2023 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Food department team raided, took 50 samples
आजमगढ़। दीपावली सहित अन्य पर्वों को देखते हुए प्रतिष्ठानों पर छापा का क्रम जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 50 नमूने लिए। साथ ही मुबारकपुर में 20 किलो खोया और तहबरपुर में 40 किलो छेना नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप है। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित टीम की छापेमारी का क्रम जारी है। शुक्रवार को टीम ने रैदोपुर चौराहे से एक खोया, एक बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। वहीं मुबारकपुर से एक छेना की मिठाई और कलाकंद का नमूना लिया, जबकि 20 किग्रा खोया नष्ट कराया। इसी क्रम में तहबरपुर में एक छेने की मिठाई का नमूना लिया और 40 किग्रा छेना नष्ट किया। सुशील कुमार मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि आज कुल 50 नमूने संकलित कर जांच को भेजे गए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य सचल प्रयोगशाला जुनैदगंज में लगाया। जहां दुकानदारों को प्रशिक्षित करते हुए 24 खाद्य नमूनों की उनके सामने जांच की। छापेमारी टीम में दीपक कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनंद, लालमणि यादव, अमरनाथ, प्रेमचंद्र, राम बुझावन चौहान, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed