फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood of faith gathered in the temples to see the mother

मां के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered in the temples to see the mother
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भारी भींड रही। मां के दर्शन के लिए श्रद्घालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जब बारी आई तो मां के दर्शन कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना किया। शहर के हर देवी मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा था। बाहर फूल माला व पूजा सामाग्रियों की दुकानो सजी रही। पहले दिन मां दुर्गा की प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा हुई।
विज्ञापन

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शनिवार को चैत्र नवरात्र का पहला दिन था। शहर के मुख्य चौक पर स्थित माता दक्षिण मुखी मंदिर का सजाया गया था। वहां पर दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई थी। मंदिर के बाहर मेले जैसा नजारा था। सड़क के किनारे दुकानदार फूल माला व पूजा सामाग्रियों की दुकाने सजाए बैठे थे जहां से लोग पूजा सामाग्रियों को लेकर माता के दर्शन के लिए कतार में खडे हुए और जब नंबर आया तो दर्शन कर परिवार की सुख समृद्घि की कामना किया। यही हाल शाम को भी रहा है। देवी मंदिरों पर शाम का नजारा तो देखते ही बन रहा था। रंग- विरंगे झालरों व फूल मालाओं से सजे मंदिर रात में अपनी भव्यता बिखेर रहे थे। मां को नारियल चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने आर्शिवाद लिया। दक्षिण मुखी मंदिर चौक, देवी मंदिर रैदोपुर व चंडेश्वर में मंदिर के बाहर मेला लगा हुआ था। जहां से बच्चें अपने मन पसंद के सामना खरीद रहे थे। तीनों देेवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का आना लगा रहा। भक्त देवी का दर्शन कर अपने परिवार के सुख समृद्घि की कामना किया।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली । नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती हैं वहीं शनिवार को पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर लोगो ने सुख समृद्धि की कामना किया। फूलपुर क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम, जगदीशपुर, फूलपुर रोडवेज, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा आदि मन्दिरो पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ताल सलोना के किनारे स्थित चन्नाराम मां कालिका मंदिर वर्षो से लोगों के आस्था व विश्वास का केंद्र है। शनिवार को नवरात्र के पहले दिन यहां माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता के दर्शन कर श्रद्धालु मंनते मांगी और सुख समृद्घि की कामना किया। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का अना जाना लगा रहा। नवरात्रि पर मेला जैसा दृश्य बन गया है। मंदिर के बाहर तरह- तरह की दुकाने लगी हुई हैं। जो नवरात्र खत्म होने तक इसी तरह से सजी रहेंगी।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शीतला दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। मां शीतला का दरबार हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर अपने परिवार की मनोकामना के लिए प्रार्थना की। सर्वप्रथम माता के दरबार में मंदिर कमेटी द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाई गई थी। लंबी कतार में और हाथ में नारियल चुनरी लिए खड़े भक्त दर्शन के लिए अपनी बारी इंतजार कर रहे थे।

तरवां प्रतिनिधि के अनुसार पल्हना विकास खंड के शक्तिपीठ मां पाल्हमेश्वरी धाम में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्त माता के दर्शन को आतुर दिखे। हाथों ने नारियल, चुन्नी, रोली, धूप अगरबत्ती के साथ भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed