फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flights should start from Azamgarh to Delhi and Mumbai

Azamgarh News: आजमगढ़ से दिल्ली और मुंबई के लिए शुरू हो उड़ान

Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Flights should start from Azamgarh to Delhi and Mumbai
आजमगढ़। आजमगढ़ सदर के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आजमगढ़ से लखनऊ के लिए शुरू हुई उड़ान के बंद होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

साथ ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए भी उड़ान शुरू करने की बात कही। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया। लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान योजना का शुभारंभ किया था।
लखनऊ के लिए एक फ्लाइट भी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ दिनों में वह फ्लाइट बंद कर दी गई। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से मंत्री से मांग की कि जिस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई हो उसे बीच में न बंद किया जाए। कहा कि आजमगढ़ के लोगों का व्यापारिक और व्यावसायिक संबंध ज्यादातर मुंबई और दिल्ली से रहता है।
विज्ञापन

इन शहरों में आवागमन ज्यादा है। इसलिए आजमगढ़ हवाई अड्डे से देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू किया जाय। सांसद धर्मेंद्र यादव को उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह आजमगढ़ से दोनों शहरों के लिए जल्द ही उड़ान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed