फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flight from Manduri Airport will start soon

मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान जल्द होगी शुरू

Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flight from Manduri Airport will start soon
आजमगढ़। मंदुरी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण किया जा रहा। अक्तूबर या नवंबर से एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की तैयारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को एयरपोर्ट हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मंदुरी स्थित हवाई अड्डे पर प्रशासन की तरफ से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए इसके विस्तारीकरण की योजना है। इसको लेकर शासन ने आजमगढ़ प्रशासन को सर्वे के लिए आदेश दिया था। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से सर्वे किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विस्तारीकरण में आने वाले गाटों की संख्या के साथ आंकड़े शासन को भेज दिए हैं। इसके साथ ही हाल ही में जनपद में आई एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की टीम को मंदुरी एयरपोर्ट हैंडओवर भी कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर या नवंबर से 32 सीटर प्लेन की उड़ान यहां से शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगर शासन का निर्देश होगा तो इसका विस्तारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विस्तारीकरण की योजना दो चरणों में पूरी की जानी है। पहले चरण में 360 एकड़ जमीन और दूसरे चरण में 310 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। यह कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और जब बजट आवंटन होगा तब कास्तकारों से बात कर जमीन की खरीद की जाएगी। अभी फिलहाल हैंडओवर तक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed