फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flag hoisting by different organizations in the city area

विभिन्न संगठनों द्वारा नगर क्षेत्र में जगह-जगह किया गया ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting by different organizations in the city area
आजमगढ़। लाकडाउन के दौरान शनिवार को नगर क्षेत्र में व्यापार प्रतिनिधि मंडल, राजनैतिक पार्टियों और विद्यालय के प्रबंधक कमेटी द्वारा 74वां स्वस्तंत्रा दिवस विभिन्न स्थानों पर ध्वजा रोहण कर मनाया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर द्वारा चौक स्थित डिलाइट सिनेमा के कंपाउड में नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश के वीर शहीदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर संत प्रसाद अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा, अशीष गोयल, जय प्रकाश वर्मा, परितोष रुंगटा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष जैसवार ने कार्यालय पर ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र गौतम, अमित आजाद, लालचंद्र यादव, मनीष यादव, रामप्यारे यादव आदि उपस्थित रहे। बाबा रामजीयावन दिव्यांग विद्यालय बलरामपुर के प्रांगण में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विद्यालय के संस्थापक शत्रुघ्र चौहान ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क लगाए जाने के साथ ही अपने आप-पास सफाई रखने की अपील किया। इस मौके समंवयक डा.निर्मला देवी, सुनीता चौहान, पृथ्वीराज चौहान, सीमा, प्रीति आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed