फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five students injured in school bus and trailer collision in Azamgarh

Azamgarh: स्कूली बस और ट्रेलर में भिड़ंत, पांच छात्र घायल, बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी बस

Tue, 08 Aug 2023 04:59 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 04:59 AM IST
सार

शहर के एक स्कूल की बस सोमवार की शाम बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। चार बजे वह लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के करीब सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई।

विज्ञापन
Five students injured in school bus and trailer collision in Azamgarh
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के पास लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में पांच बच्चे घायल हो गए। 30 अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


शहर के एक स्कूल की बस सोमवार की शाम बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। चार बजे वह लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के करीब सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। बस में कुल 35 बच्चे सवार थे। घायलों में सरायमीर थाना क्षेत्र के हाबू खान मोहल्ला निवासी शौर्य नाथ, फूलपुर के शनिचर बाजार निवासी आदित्य जयसवाल, हिमांशु राय, इब्राहिमपुर गांव निवासी राज यादव व आयुष यादव शामिल रहे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सरायमीर के एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह व निजामाबाद थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. साकिब जमाल ने छात्रों का निशुल्क उपचार किया। सूचना पाते ही सभी छात्रों के अभिभावक पहुंचे। ट्रेलर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed