फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five SP MLAs did not give a single proposal

Azamgarh News: सपा के पांच विधायकों ने नहीं दिया एक भी प्रस्ताव

Mon, 02 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five SP MLAs did not give a single proposal
आजमगढ़। जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। इनमें से पांच विधायकों ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक विधायक निधि का एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। विधायक निधि को लेकर सबसे अधिक 52 प्रस्ताव दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ने दिए हैं। दूसरे नंबर पर मुबाकरकपुर विधायक अखिलेश यादव हैं जिन्होंने आठ प्रस्ताव दिए हैं। तीसरे स्थान पर सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव हैं जिन्होंने अब तक पांच प्रस्ताव दिए हैं। इनके अलावा सिर्फ अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने तीन और सगड़ी विधायक डा. एचएन सिंह पटेल ने एक प्रस्ताव दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि सभी विधायकों के प्रस्ताव आए हैं लेकिन अब तक उसे मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

00

सदर विधायक ने चार प्रस्ताव स्कूलों के लिए दिए

आजमगढ़ सदर से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने अब तक पांच कार्यों का प्रस्ताव दिया है। इसमें चार प्रस्ताव उन्होंने स्कूलों के लिए दिया है और एक प्रस्ताव इलाज के लिए दिया है।
विज्ञापन


00

गोपालपुर विधायक ने नहीं दिया प्रस्ताव

गोपालपुर सीट से दूसरी बार सपा के विधायक बने नफीस अहमद ने इस वित्त वर्ष में अब तक एक भी प्रस्ताव नहीं दिया है।

00

गरीबों के इलाज पर रहा फोकस

अतरौलिया से सपा के दिग्गज नेता बलराम यादव के बेटे डा. संग्राम यादव विधायक हैं। उन्होंने कुल तीन प्रस्ताव दिए हैं। तीनों प्रस्ताव गरीबों के इलाज के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

सगड़ी विधायक का आया मात्र एक प्रस्ताव

सगड़ी से सपा विधायक डा. एचएन सिंह ने इस वित्तीय वर्ष में मात्र एक प्रस्ताव दिया है। उनके द्वारा यह प्रस्ताव किसी काॅलेज के लिए दिया गया है।

00

निजामाबाद विधायक का भी नहीं आया प्रस्ताव

निजामाबाद से सपा विधायक आलमबदी आजमी की गिनती निर्विवादित नेताओं में होती है। उनकी ओर से भी इस वित्तीय वर्ष में एक भी प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

00

दीदारगंज विधायक ने दिए सबसे अधिक प्रस्ताव

दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ने सबसे अधिक 52 कामों का प्रस्ताव दिया है। इसमें 42 हाईमास्ट लाइट, एक विद्यालय, पांच इलाज के लिए और चार ट्रांसफाॅर्मर और तार बदलने के लिए प्रस्ताव दिए हैं।

00

फूलपुर विधायक जेल में, प्रस्ताव शून्य

फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव जेल में बंद हैं। उनका भी इस वित्त वर्ष में विकास कार्यों के लिए एक भी प्रस्ताव नहीं आया है।

00

लालगंज विधायक ने भी दिया कोई प्रस्ताव

लालगंज से सपा विधायक बेचई कोई प्रस्ताव नहीं दिए हैं। जबकि सभी विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।

00

मेंहनगर से भी नहीं आया कोई प्रस्ताव

मेंहनगर से सपा की विधायक पूजा सरोज हैं। उनकी ओर से इस वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के विकास के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

00

मुबारकपुर विधायक ने सीसी रोड, खड़ंजा और इंटर लाॅकिंग का दिया प्रस्ताव

मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने कुल आठ प्रस्ताव दिए हैं। इसमें दो विद्यालय के पांच प्रस्ताव सीसी रोड, खड़ंजा और इंटरलाॅकिंग और एक प्रस्ताव हाईमास्ट लाइट के लिए दिया है।

00

ये दी सफाई
- हमारी ओर से बिजली, खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग, नाली के लगभग 17 से 18 प्रस्ताव दिए हैं। अब तो सारे प्रस्ताव ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं हमने एक करोड़ से अधिक का पूर्वांचल निधि से भी प्रस्ताव दिया हुआ है। सारे प्रस्ताव प्रोसेस में हैं।

बेचई सरोज, लालगंज विधायक।

- हमने क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, रैन बसेरा आदि का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव को अब तक स्वीकृत क्यों नहीं किया गया, इस संबंध में अधिकारियों से बात करिए कि उन्होंने प्रस्तावों को अब तक स्वीकृत क्यों नहीं किया।


नफीस अहमद, गोपालपुर विधायक।

वर्जन

जब कोई प्रस्ताव आता है तो डीआरडीए का जेई मौके पर जाता है, निरीक्षण करता है और उसका स्टीमेट तैयार करता है। इसके बाद अगर उसमें कोई गड़बड़ी होती है तो माननीय को अवगत कराया जाता है। इसे वह दुरुस्त करते हैं फिर उसे स्वीकृत किया जाता है। ऐसा नहीं है कि प्रस्ताव को रोका गया है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो हाल में संपन्न हुई दिशा की बैठक में माननीय इस मुद्दे को उठाते। किसी ने भी इस मुद्दे को नहीं उठाया है।

परीक्षित खटाना, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed