फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five rounds of firing in land dispute, villagers leave the bike and the rogue escapes

भूमि विवाद में हुई पांच राउंड फायरिंग, ग्रामीणों ने घेरा तो बाइक छोड़ फरार हुए बदमाश

Mon, 31 Aug 2020 09:39 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Five rounds of firing in land dispute, villagers leave the bike and the rogue escapes
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के युधिष्ठीरपट्टी गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद विगत कई माह से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को बाइक सवार बदमाश तीन चार की संख्या में एक पक्ष के घर पर चढ़ आए और पांच राउंड फायरिंग की। 

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण जुट गए तो बदमाश बाइक छोड़ कर भाग निकले। गांव के सुरेन्द्र राम व विजय राम के बीच जमीन विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है। सुरेन्द्र राम ने विवादित जमीन पर दो दिन पहले ईंट गिरा कर दीवार बनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

विजय के दरवाजे पर ही उक्त विवादित जमीन है। सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे तीन बाइक पर आए कुछ लोगों ने विजय राम के घर के सामने फायर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार लगभग पांच फायर हुए। इससे लोग दहशत में आ गए। 

ग्रामीणों ने हमलावरों के घेरने की कोशिश की लेकिन हमलावर बाइक छोड़ असलहा लहराते भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीनों बाइक को थाने ले आई, जो हमलावरों की बताई जा रही है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed