फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five people from Azamgarh from UK

पूर्वांचल में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट,आजमगढ़ में यूके से 5 और जौनपुर में 25 दिनों के अंदर आए 19 लोग

Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Five people from Azamgarh from UK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 15 दिनों में दूसरे देशों से लौटे लोगों को ट्रेस करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराने व उनका कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार ब्रिटेन से पांच लोग आजमगढ़ जिले में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सैंपलिंग कराने के साथ ही सभी को क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार अलर्ट पर हैं। जिलों में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बीते 15 दिनों में विदेश से आए लोगों तथा उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच कराने को कहा गया है। साथ ही यूनाइटेड किंगडम से पिछले 15 दिन में यात्रा कर देश में आने वाले लोगों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन


इनमें पांच लोग आजमगढ़ भी आए हैं। इसमें शहर के मातबरगंज में एक, पल्हनी में एक, रैदोपुर में, मार्टीनगंज में एक, मिर्जापुर में एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को इन लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई। इन्हें और इनके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। निगरानी की जा रही है। यदि इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में यूके से आने वाले पांच लोगों की सूची मिली है। इनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। साथ ही होम क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ

Five people from Azamgarh from UK

जौनपुर में यूके से आए सभी हुए होम क्वारंटीन

कोरोना महामारी के बीच 25 दिनों के भीतर यूके से 19 लोग जिले में आएं हैं। यूके से आने वालों में 14 लोग ऐसे हैं जो 9 दिसंबर के पहले जिले में पहुंचे हैं, जबकि शेष पांच लोग 9 दिसंबर के बाद आए हैं। सभी को घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।

यूके से नौ दिसंबर से पहले जिले में आने वाले 14 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके बाद आए पांच लोगों के भी सैंपलों की जांच की गई। बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश देकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। सभी को हिदायत दी गई है कि यदि किसी तरह की दिक्कत होती है तो तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करेंगे। स्वास्थ्य कर्मी टेलीफोन से सबसे बात कर रहे हैं।  


यूके से जिले में 19 लोग आएं हैं। इनकी सैंपलिंग करा दी गई है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। टेलीफोन से सुबह-शाम जानकारी ली जा रही है।
डॉ. राकेश कुमार, सीएमओ जौनपुर।

 

जिले के इन गांवों में यूके से आए हैं लोग

यूके से जिले में आनेवाले लोगों में बदलापुर ब्लाक के गोधा गोपालपुर, दधियां बनगांवपट्टी, तलिवारी पिलकिछा और मिश्रौली सिंगरामऊ निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसी प्रकार खुहटन ब्लाक के बीरमपुर पिलकिछा, अकबरपुर विष्णुपुर के तीन लोग शामिल हैं।

डोभी ब्लाक के चिटकों गांव के चार लोग शामिल हैं। बरसठी ब्लाक के हटियां, सिकरारा के खानापट्टी, सोंधी ब्लाक के अरजनपुर गुरैनी,  सुईथाकला ब्लाक के जूडापुर, बक्शा ब्लाक के बनगांव सरायहरखू और प्रानपट्टी लेदुका निवासी एक-एक लोग और महराजगंज ब्लाक के कोल्हुआ मस्थारी का एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed