फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five lakh stolen including cash from two houses, thieves left footprints on walls and roofs

दो घरों से 75 हजार नगदी सहित पांच लाख की चोरी, चोर दीवारों पर छोड़ गए पैरों के निशान

Thu, 14 May 2020 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen including cash from two houses, thieves left footprints on walls and roofs
निजामाबाद। रघुनाथपुर और अनंतपुर गांव में दो घरों में बुधवार की रात छत के सहारे भीतर घुसे चोर 75 हजार रुपये नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। घरों की दीवार और छतों पर पैरों के निशान पड़े हैं। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव निवासी वशिष्ठ तिवारी बुधवार की रात भोजन कर परिवार के साथ सोए हुए थे। रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे। अंदर से पांच हजार रुपए नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। कुछ दूरी पर स्थित अनंतपुर गांव निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा के घर में भी छत के रास्ते घुसे चोर 70 हजार रुपये नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गये। दोनों लोगों ने जल्द ही घरों की पुताई कराई थी। ऐसे में दीवार और छतों पर उनके पैरों का निशान साफ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को चोरी होने से हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटना का मौका मुआयना कर वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस चोरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed