फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five lakh extortion sought from gas agency operator

गैस एजेंसी संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion sought from gas agency operator
सगड़ी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में स्थित गैस एजेंसी के मालिक अपने दो सहयोगियों के साथ बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे नसीरपुर जा रहे थे। रास्ते में अशरफपुर के पास तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटा कर शुक्रवार तक पांच लाख रुपये दे देने को कहा। साथ ही रुपये ने देने पर जान से मार देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित जीयनपुर कोतवाली पहुंचा और पांच नामजद समेत छह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी मो. तौहिद पुत्र मुजम्मील की बनकट बाजार में गैस एजेंसी है। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे वह अपनी गैस एजेंसी से चार पहिया वाहन में सवार होकर नसीरपुर के लिए निकला। उसके साथ चालक साहिल उर्फ तारीख पुत्र अब्दुल हई निवासी जमुड़ी थाना मुबारकपुर व सहयोगी रेयाज अहमद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी बनकट भी गाड़ी में मौजूद थे। गाड़ी अभी जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अशरफपुर के पास पहुंची थी कि तीन बाइक सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर तौहिद के कार को रोक लिया। एक युवक बाइक से उतरा और तौहिद को तमंचा सटा कर गालियां देने लगा। कहा कि कल तक पांच लाख रुपये रंगदारी पहुंचा देना अन्यथा मौत के घाट उतार दिए जाओगे। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद तौहिद जीयनपुर कोतवाली पहुंचा और गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है। जांच पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण ने कहा कि घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed