फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five injured in road accidents, admitted to hospital

Azamgarh News: सड़क हादसों में पांच हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five injured in road accidents, admitted to hospital
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्राें में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। एक घटना कंधरापुर तो दूसरी महराजगंज थाना क्षेत्रों में हुई।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बा निवासी रामरतन जायसवाल 40, सरवन जायसवाल 47 व जगजीवन जायसवाल 42 शनिवार को कार से जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। अभी वे कंधरापुर थाना अंतर्गत अनवरगंज बाजार में पहुंचे थे कि मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार ने भी टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी घटना महराजगंज थाना अंतर्गत रूद्रपुर महुई गांव के पास हुई। बाइकाें की टक्कर में रामभजन 30 व सुलेमान 48 निवासी चेकनापुर सोतम थाना महराजगंज घायल हो गए। दोनों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed