फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five houses collapsed again in Chakki Nauranga, connection with Koilwar dam of Bihar was lost

Azamgarh News: चक्की नौरंगा में फिर पांच मकान गिरे, बिहार के कोइलवर बंधे से टूटा संपर्क

Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five houses collapsed again in Chakki Nauranga, connection with Koilwar dam of Bihar was lost
चक्की नाैरंगा गांव में मकान के अवशेष भाग को ठोकर मारती गंगा नदी की उतरती लहरे। जागरुक पाठक
मझौवां/दयाछपरा। गंगा नदी अपने रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नदी के आधा सेमी घटाव पर होने से बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली है लेकिन चक्की नौरंगा में गंगा की लहरों में 4 पक्का व 1 कच्चा मकान समा गया। एकराम राम, परमीन राम, फुलवंती देवी, लखपतियां देवी, फुलेना देवी का घर देखते ही देखते नदी में विलीन हो गया।
विज्ञापन

चक्की नौरंगा से बक्सर कोइलवर सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिससे यूपी और बिहार के लोगों का आवागमन बंद हो चुका है। अब तक चक्की नौरंगा में 116 मकान गंगा के शिकार हो चुकी है जिसमें 107 पक्का व 9 कच्चा शामिल है। आज भी लगभग 50 हजार की आबादी बाढ़ से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

नीचे गंगा नदी का पानी व ऊपर से इंद्र का कहर जारी रहा। पीड़ित अखिलेश, अभय ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुनील ठाकुर, जग ठाकुर, संजय चौधरी, विनोद ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, राजकुमारी देवी ने बताया कि हम लोगों का गांव बिखर चुका है। केन्द्रीय जल आयोग गेज पर शुक्रवार की शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 59.460 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 57.615 मीटर से 1.845 मीटर ऊपर है। नदी का पानी आधा सेमी प्रति घंटे की दर से घटाव पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से निजात को ग्रामीणों ने गंगा का किया पूजन-अर्चन, उतारी आरती : मझौवां। चक्की नौरंगा गांव में शुक्रवार को महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने गंगा नदी के कटान से निजात पाने के लिए गांव में स्थित शिव मंदिर पर आचार्य पंडित ऋषिकेश चतुर्वेदी एवं ओमप्रकाश चतुर्वेदी (गोलू) की मौजूदगी में विधि विधान से रुद्राभिषेक कर हवन पूजन किया गया। इसके बाद गंगा मां को दूध का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर के नेतृत्व में गांव को कटान से निजात दिलाने के लिए गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर राजमंगल ठाकुर, विनोद ठाकुर, विनोद पाण्डेय, रामजी ठाकुर, मनोज ठाकुर, नर्वदेश्वर चौबे, अखिलेश ठाकुर, व बृजबली ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

जलप्रोत खराब होने से बाढ़ पीड़ितों को दिक्कत : दया छपरा। बाढ़ के समय में गंगा उस पार नौरंगा भुवाल छपरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए सरकार की तरफ से एक जलपोत की व्यवस्था की गई थी। इसइसे नौरंगा भुवाल छपरा के लोग सुबह 10 बजे इस पार दया छपरा, दुबे छपरा व हुकुम छपरा आते थे और शाम को 4 बजे लेकर जाता था। बुधवार की सुबह से ही खराब होने के कारण खड़ी हो गई है। इसके कारण बाढ़ प्रभावित लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नौरंगा भुवाल छपरा निवासी रमाकांत ठाकुर, अक्षय चौबे ,राजू ठाकुर , अमर नाथ मिश्र आदि ने कहा कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहानी हम लोगों पर सटीक बैठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed