फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five arrested for attacking policemen

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for attacking policemen
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में पीवीआर कर्मियों पर हमला करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने रविवार को करखिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र में दो गांव के युवाओं के बीच मामूली बात को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर दोनों ग्रामों के युवा शनिवार की सुबह भी भिड़ गए। इस बीच सूचना पर डॉयल 112 कर्मी मौके पर पहुंचे तो एक गांव के लोग पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिए और पथराव कर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने थाने में आठ नामजद समेत आठ से दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नामजद लोगों की तलाश में पुलिस टीम रविवार की सुबह से ही जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करखिया तिराहे से पांच अभियुक्तों माया पत्नी पारास, चनरमी पत्नी हरेंद्र, अंतिमा पुत्री राजेंद्र, प्रकाश पुत्र सहेदू व मुन्ना पुत्र स्व. मेल्हू को गिरफ्तार कर लिया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। एसओ रौनापार चंद्रशेखर ने बताया कि जल्द ही शेष नामजद व अज्ञात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed