फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First used to make friendship on Facebook as a foreign woman, then asked for expensive gifts, three arrested f

Azamgarh: फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर पहले करते थे दोस्ती फिर मांगते महंगे गिफ्ट, लाखों की लूट वाले तीन अरेस्ट

Wed, 19 Apr 2023 11:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दिया कि फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लोट ने दोस्ती कर 25,000 यूके पाउंड व महंगे उपहार देने के नाम पर लगभग 18 लाख रुभपये की साइबर ठगी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन
First used to make friendship on Facebook as a foreign woman, then asked for expensive gifts, three arrested f
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी - फोटो : Demo Pic

विस्तार

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती करने और फिर महंगे गिफ्ट व करोड़ों रूपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। साइबर थाना रानी की सराय की टीम ने तीनों को नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अपराधियों के खातों में पड़े लगभग 11 लाख रुपये फ्रीज करने के साथ ही पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: ज्ञानवापी मामले के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर हमला, दिल्ली में दो लोगों ने शरीर में घोपी नीडल
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दिया कि फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लोट ने दोस्ती कर 25,000 यूके पाउंड व महंगे उपहार देने के नाम पर लगभग 18 लाख रुभपये की साइबर ठगी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना के दौरान बिहार प्रांत के नवादा व नालंदा के रहने वाले पांच अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया। जिसमें सौरभ कुमार निवासी वारिसलिनगंज जिला नवादा बिहार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। चार अन्य मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

First used to make friendship on Facebook as a foreign woman, then asked for expensive gifts, three arrested f
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
जिनकी गिरफ्तारी के लिए 16 अप्रैल को टीम पुन: बिहार गई थी। इस दौरान रिपेश कुमार निवासी सुंदरपुर थाना कतरी सराय जिला नालंदा, दिलीप कुमार निवासी मायापुर थाना कतरी सराय जिला नालंदा व रौशन कुमार उर्फ़ कारू निवासी ग्राम पांची थाना शेखुपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार को गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियुक्त रिपांशु कुमार निवासी मिरबिघा चकवे थाना वारिसलिनगंज जिला नवादा बिहार अभी फरार चल रहा है। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम मंगलवार को जिले में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खातों में मौजूद 11 लाख रुपये को फ्रीज करा दिया गया है। वहीं इनके पास से पांच मोबाइल बरामद किया गया है। फरार साइबर ठग की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed