फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First girl beaten, now threatening to commit suicide herself

पहले लड़की को पीटा, अब खुद आत्महत्या की दे रहा धमकी

Wed, 06 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
First girl beaten, now threatening to commit suicide herself
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने दो दिनों पूर्व एक लड़की की जमकर पिटाई की। गली में काफी दूर तक उसे पीटते हुए ले गया और अब सोशल मीडिया पर खुद को तमंचा सटा कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। लड़की की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बदरका चौकी क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक लड़की की दो दिनों पूर्व कुंदीगढ़ मोहल्ला के रहने वाले युवक ने जमकर पिटाई कर दी। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि दोनों में पहले से प्रेम प्रपंच था। वर्तमान में लड़की उससे दूरी बनाने लगी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने दो दिनों पूर्व लड़की को रास्ते में पकड़ लिया और गली में काफी दूर तक उसे पीटते हुए ले गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही पीआरवी भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पूर्व ही युवक मौके से फरार हो गया। युवक द्वारा पीटे जाने के बाद युवती ने शहर कोतवाली में उसके खिलाफ तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इसकी जानकारी युवक को हुई तो उसने खुद की एक वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें युवक खुद की कनपटी पर तमंचा सटाए हुए है और लड़की का नाम लेकर उस पर धोखा देने का आरोप लगा रहा है। इसके साथ ही आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवक की तलाश में शहर कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed