फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First firing ... then demanded extortion in the name of the jailed miscreant

पहले की फायरिंग...फिर जेल में बंद बदमाश के नाम पर मांगी रंगदारी

Wed, 01 Jul 2020 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
First firing ... then demanded extortion in the name of the jailed miscreant
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात नौ बजे किराना व्यवसायी पर फायरिंग की। इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन कर जेल में बंद बदमाश के नाम पर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाश निकल गए थे। बुधवार सुबह व्यापारियों ने दो घंटे तक बाजार बंद कर आक्रोश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भीरा बाजार में किराना स्टोर चलाने वाले व्यवसायी पंकज अग्रहरि पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसमें व्यवसायी बाल-बाल बच गया। ममाले की जानकारी पुलिस को दी गई। आधे घंटे बाद मोबाइल फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसमें जेल में बंद बदमाश की नाम का हवाला दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश ठेकमा बाजार की तरफ निकल गए थे। बुधवार सुबह भीरा बाजार के दुकानदार और व्यवसायी अपनी दुकान दो घंटे बंद कर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस के आश्वासन पर दुकानदार शांत हुए। मामले में जेल में बंद एक बदमाश को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed