फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First fed poisonous substance and then killed by cutting with shovel and stick

Azamgarh News: पहले खिलाया जहरीला पदार्थ फिर फावड़े और बांका से काटकर की हत्या

Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
First fed poisonous substance and then killed by cutting with shovel and stick
रौनापार थाना क्षेत्र में हुई चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से असलहे के साथ घटना में प्रयुक्त फावड़ा, पिकअप और एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके पिता शैलेंद्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया है। रविवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने सूचना के आधार पर पेशेवर अपराधी रामछवि उर्फ छबिया निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा, कारतूस और 920 रुपये नगद बरामद हुआ। उसकी बाइक भी कागजात नहीं होने पर सीज कर दी गई।
विज्ञापन


12 वर्ष पूर्व मऊ जेल में हुई थी रामछवि और शंकर की मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में रामछवि ने बताया कि उसकी और शंकर कन्नौजिया निवासी हाजीपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ़ की मुलाकात 12 वर्ष पूर्व मऊ जेल में हुई थी। दोनों मिलकर लकड़ी कटवाने का काम करने लगे। लकड़ी को लाने व ले जाने के लिए पिकअप की व्यवस्था के लिए फर्जी कागज तैयार करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर जाकर शंकर ने बुक की पिकअप

आजमगढ़। एक जुलाई को शंकर ने गोरखपुर जाकर एक पिकअप गाड़ी एक हजार रुपये में बुक कराई और उसके चालक शैलेंद्र सिंह से कहा कि फर्नीचर का सामान लाना है, जब हमारी व्यवस्था हो जाएंगी तो हम आपसे संपर्क करेंगे। वह उसका मोबाइल नंबर लेकर आ गया। इसके बाद तीन जुलाई को हम लोगों ने शैलेंद्र को गाड़ी सहित भाड़े पर ले जाने के लिए लाटघाट बुलाया। शाम को तीन से चार बजे के बीच वह पिकअप लेकर आ गया तो उससे बहाना बनाया गया कि फर्नीचर का सामान अभी तैयार नहीं है। कुछ देर लगेगा तब तक आप खाना पीना कर लिजिए और वो राजधानी ढाबा लाटघाट पर कुछ खाने पीने के लिए चला गया। शाम को मोटर साइकिल से शंकर उसको लेकर रामपुर के पास मिला और कहा कि पिकअप गाड़ी पर बैठ जाओ और आगे आगे शंकर तथा पीछे मैं गाड़ी से शंकर के किराए के मकान रोहुआर पर पहुंचे।
शव से न आए बदबू इसलिए दफनाते समय डाला नमक
रामछवि ने बताया कि शंकर के मकान पर हमने चालक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब वह अचेत हो गया तो हम दोनों ने फावड़े व बांका से उसकी गर्दन को काट दिया। मकान के पीछे हाते में गड्ढा खोदकर उसके धड़ को दफन कर दिया। शव से बदबू न आए, इसलिए उसमें नमक भी डालकर ढ़क दिया। उसके सिर को शंकर लेकर मोटरसाइकिल से कहीं दूसरी जगह चला गया था, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

फर्जी नंबर प्लेट लगा छांगुर के हवाले की पिकअप
आजमगढ़। रामछवि ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छांगुर नाई को दे दिया। गिरफ्तार आरोपी रामछवि की निशानदेही पर शंकर के किराए के मकान से शैलेंद्र का धड़ बरामद किया गया। लेकिन, शंकर नहीं मिला। इसके बाद रामछवि द्वारा बताए गए स्थान कल्याणपुर पुलिया के पास से दूसरे आरोपी छांगुर नाई को मोबाइल, पिकअप और फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना में शामिल शंकर अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed