फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fire in six house and wheat crop

आग से छह मकान और गेहूं की फसल राख

Wed, 22 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
fire in six house and wheat crop
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंगवा गांव निवासी छह लोगों को कच्चे मकान में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मकान सहित भीतर रखे गए लाखो रुपये मूल्य के कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों में अलीहुसैन, सर्फूद्दीन, रहिशुन पत्नी मंसूर, आयशा पत्नी जुनैद, रियासुद्दीन पुत्र हबीबुल्ला सहित छह लोगों का कच्चा मकान आपस में सटा हुआ है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से इनके मकान में आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग की इस घटना पर काबू पाते कि इन छह लोगों का मकान और भीतर रखे गए कीमती सामान आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार निजामाबाद लाल बहादुर यादव क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ितों को नियम के तहत मिलने वाले प्रत्येक सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चरऊवां गांव में बुधवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लगने से चार रिहाइशी मड़इयां और भीतर रखे करीब सवा लाख रुपये मूल्य के सामान जल गए। घटना में चरऊवां गांव निवासी धर्मेंद्र मौर्य चंदन मौर्य की एक एक और सुभाष मौर्य की दो मड़इयां जलकर राख हुई हैं।

पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक तेज हवा चलने पर घर के ऊपर से गुजरे तार आपस में सटे। चिंगारी निकलकर उनकी मड़ई पर गिरी और आग लग गई। घटना में चारों लोगों की मड़ई और भीतर रखे गए करीब सवा लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए।

क्षेत्रीय लेखपाल ने तीनों लोगों का करीब 30-30 हजार रुपये मूल्य का नुकसान होने की रिपोर्ट एसडीएम फूलपुर को दी है।  फूलपुर  थाना क्षेत्र के नेवदा स्थित इसरार के गेहूं के खेत में बुधवार की दोपहर हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से लगभग ढाई बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई।

अग्निशमन दल के कर्मचारी पहुंचे थे लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। उधर, लाटघाट : रौनापार गांव निवासी मिठाई शर्मा के खलिहान में रखे गए गेहूं के बोझ में मंगलवार की रात आग लगने से 120 बोझ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने घटना के संबंध में रात को ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।


मुबारकपुर : थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में हाईटेंशन तार के टूटने से गांव के संतोष यादव के एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। संतोष यादव ने एक बीघा गेहूं की फसल कटवाकर खेत में ही रखा था। टेंट का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर तार में फंसकर टूट गया। इसके चलते गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed