{"_id":"62dfa0f51be3bd27a815dee7","slug":"fire-in-shop-due-to-short-circuit-goods-including-cash-burnt-to-ashes-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत सामान जलकर राख
Tue, 26 Jul 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:38 PM IST
सार
आजमगढ़ में सरैया बाजार स्थित जनरल एवं किराना स्टोर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार 20 हजार नगद के साथ ही लगभग डेढ़ लाख का सामान जल कर राख हुआ है।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित जनरल एवं किराना स्टोर में सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की इस घटना में पूरी दुकान ही जल कर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार 20 हजार नगदी के साथ ही डेढ़ लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन
सरैया खुर्द गांव निवासी संजय कुमार बिंद माहुल अबारी मार्ग पर स्थित सरैया बाजार में किनारा व जनरल स्टोर की दुकान खोल रखे हैं। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई और पूरी दुकान की जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
सुबह दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने संजय को जानकारी दी। संजय भाग कर आया और शटर खोला तो अंदर सबकुछ जल चुका था। पीड़ित के अनुसार वह दुकान के गल्ले में सामान मंगाने के लिए 20 हजार रुपये नकद रखा था। अगलगी की घटना में 20 हजार नगद के साथ ही लगभग डेढ़ लाख का सामान जल कर जला है।
विज्ञापन