फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in bullion workshop, scorching

सराफा वर्कशाप में लगी आग, एक झुलसा

Wed, 20 Jan 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in bullion workshop, scorching
आजमगढ़। शहर के कटरा-दलसिंगार मोहल्ले में सराफा की दुकान के वर्कशाप में आग लग गई। अगलगी की इस घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने बालू आदि डाल कर आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में दुकान संचालक संजय जायसवाल झुलस भी गए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले संजय जायसवाल शहर के दलसिंगार (कटरा) मोहल्ले में किराये पर दुकान लेकर सराफा की दुकान खोले हैं। दुकान के पीछे ही वे अपना वर्कशाप भी बना रखे हैं, जिसमें कारीगर काम करते हैं। बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे अचानक वर्कशाप में रखे गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से आग लग गई। तीन मंजिला मकान स्थित वर्कशाप में आग लगते ही हड़कंप मच गया। पूरे मकान में काफी संख्या में लोग रहते हैं। इसमें गृहस्वामी का पूरा परिवार शामिल है। इसके साथ ही सराफा कारोबारी का परिवार भी इसी मकान के ऊपरी तल पर रहता है। आग लगने की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग जुट गए। कोई बालू लाकर आग पर डाल रहा था तो कोई बिजली काटने की कवायद में जुट गया। इतना ही नहीं जहां आग लगी थी वहां गैंस के दो सिलिंडर भी लगे थे, जिसके चलते आनन-फानन मकान के ऊपरी तल में रह रहे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन सराफा कारोबारी के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed