फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out in bank branch at collectorate from short circuit

शार्ट सर्किट से कलेक्ट्रेट स्थित बैंक शाखा में लगी आग

Mon, 19 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bank branch at collectorate from short circuit
आजमगढ़। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट भवन परिसर में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को दिन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। चौकीदारी की नजर बैंक से निकल रहे धुएं पर पड़ी तो सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में दूसरे तल पर इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) की शाखा है। पंचायत चुनाव के कारण सोमवार को सार्वजनिक अवकाश था। जिसके चलते बैंक की शाखा बंद थी। दोपहर में करीब डेढ़ बजे के आसपास बैंक के बंद शटर के अंदर से धुंआ निकलता कलेक्ट्रेट पर तैनात चौकीदारों ने देखा। तत्काल सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। अगलगी की इस घटना में कैश काउंटर के साथ ही कई कुर्सियां आदि जल कर खाक हो गए। बैंक में लगी आग से कितने का और क्या-क्या नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी बैंक मैनेजर के आने पर ही हो सकेगी। काफी संख्या में दस्तावेज भी जल कर खाक हुए है। बैंक मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed