फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out in Arabic University godown in azamgarh burning of wood worth RS 10 lakhs

Azamgarh News: अरबी यूनिवर्सिटी के गोदाम में लगी आग, करीब 10 लाख की लकड़ियां जलकर खाक

Sun, 29 May 2022 02:58 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 02:58 PM IST
सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित अरबी यूनिवर्सिटी अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया के लकड़ी गोदाम में आग लग गई। जब तक आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती तब तक करीब 10 लाख की लकड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन
Fire broke out in Arabic University godown in azamgarh burning of wood worth RS 10 lakhs
अरबी यूनिवर्सिटी के लकड़ी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में स्थित अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर में खाना बनाने के लिए रखी गई लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 10 लाख कीमत की लकड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन


अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर के डाइनिंग हॉल के बगल में लकड़ी रखी हुई है। लॉकडाउन के दो साल के दौरान यूनिवर्सिटी बंद होने से उसका प्रयोग नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि बीती रात भोजन बनने के बाद कोई चिंगारी लकड़ी गोदाम में पहुंची और धीरे-धीरे बढ़ती गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे जब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आग को देखा तो बाल्टी वगैरह लेकर आग को बुझाने में लग गए। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के बहुत से पेड़-पौधे धू-धू कर जल गए। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र आग बुझाने में लगे रहे तो कुछ छात्र बची हुई लकड़ियों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे रहे। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed